ganesh chaturthi

नरीमन पॉइंट टॉउनशिप में पुलिस ने गरीब कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 1 जून 2021 (11:29 IST)
इंदौर। शहर की प्रतिष्ठित टाउनशिप नरीमन पॉइंट में रविवार को किसी ने पुलिस को सूचना दी की वहां पर सब्जी बेची जा रही है। लसूड़िया पुलिस ने सोसायटी में जबरन प्रवेश किया और निर्दोष कर्मचारियों को गिरफ्‍तार करके ले गई, जिसमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल है। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि हमने पुलिस को अंदर जाने से नहीं रोक परंतु पुलिस वालों का कहना है कि गार्डों ने हमें अंदर नहीं जाने दिया।
 
पुलिस का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि सोसायटी में सब्जी की दुकान संचालित हो रही है। गार्ड दीपक व अनिल द्वारा हमें रोका गया और यह कहा गया कि परमीशन के बगैर अंदर जाना मना है। बामुश्किल हम अंदर गए तो एक सब्जी की दुकान खुली हूई थी। जहां पर मौके पर कई लोग दुकान पर सब्जी व किराना लेते हुए मिले एवं कई लोग बगैर मास्क लगाए हुए थे।
 
जबकि सोसायटी के लोगों का कहना है कि पुलिस ने गार्डों के साथ बदतमीजी की और जबरन सोसायटी में दाखिल होकर सोसायटी में कार्यरत सब्जी किराना कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनकी दुकानें बंद थी। हमारे यहां भीतर की दुकानें शासन के आदेश के तहत बंद ही रहती है, परंतु फिर भी पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों पर कार्रवाई किया जाना उचित नहीं है। सोसायटी के गार्डों ने जब इस अनुचित कार्रवाई का वीडियो बनाया तो उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके मोबाइल के फूटेज भी डि‍लिट करवाये और उसे थाने ले जाकर उस पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर किया गया। 
 
सोसायटी ने श्री दंडाधिकारी महोदय जिला कोर्ट इंदौर को पत्र लिखकर इस संबंध में स्वत: संज्ञान लेने का निवेदन किया है और निवेदन किया है कि पुलिस की इस एकतरफा कार्रवाई की जांच कराई जाए और निर्दोष एवं गरीब कर्मचारियों को न्याय दिलाया जाए। सोसायटी ने इस संबंध में कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज पेश किए हैं।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

ट्रंप चले मामा की चाल! US इलेक्शन में आई 'लाड़ला वोटर' योजना, हर वोटर को मिलेंगे 5 हजार डालर

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

अगला लेख