Daily Horoscope

धारा 370 और ट्रिपल तलाक की तरह नरेंद्र मोदी यूनिफॉर्म सिविल कोड को करेंगे लागू: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Updated: गुरुवार, 29 जून 2023 (16:10 IST)
भोपाल। देश में जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। आज मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से ट्रिपल तलाक और 370 कानून को हटाया है, उसी तरह यूनिफॉर्म सिविल कोड को भी लागू किया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के 140 करोड़ लोग एक समान है, इसलिए एक जैसी नीति होनी चाहिए। संविधान के साथ भाजपा का भी संकल्प है कि देश में सभी के लिए एक समान कानून हो। देश में जो 70 साल में नहीं हो पाया, तीन तलाक को हटाने का, कश्मीर में 370 को हटाना, पूरे देश में एक समान नीति यूनिफॉर्म सिविल कोड को स्थापति करना का। असंभव कार्य को पूर्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभव कराया है, उसी तरह यूनिफॉर्म सिविल कोड को संभव कराएंगे।
 ALSO READ: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अगस्त में संसद में कानून बनाकर मोदी सरकार फिर रचेगी इतिहास?
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह बयान ऐसे समय आया है जब पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन पहले भोपाल में हुए कार्यक्रम में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अपनी राय जाहिर कर चुके है।

क्या कहा था पीएम नरेंद्र मोदी ने?-यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अपनी सरकार का रूख साफ करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “भारत के मुसलमानों भाई-बहनों को भी समझना होगा कि कौन से राजनीतिक दल उन्हें भड़का कर उनका फायदा लेने के लिए उनको बर्बाद कर रहे है। आज कल हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। यदि एक घर में परिवार के एक सदस्य के लिए कुछ और कानून हो और परिवार के दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो तो कैसे परिवार चलेगा। ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैस चल पाएगा। भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट बार-बार कह रही है कि कॉमन सिविल कोड लाओ, लेकिन यह वोट बैंक के भूखे लोग इसका विरोध कर है”।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख