ramcharitmanas
✕

शिवालयों में दूध पी रहे हैं नंदी, मध्यप्रदेश के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो

Updated: शनिवार, 5 मार्च 2022 (17:35 IST)
सोशल मीडिया में नंदी महाराज के दूध और जल पीने की खबरें आ रही हैं। इंदौर और देवास में कई लोगों ने फेसबुक पर इसे लेकर पोस्‍ट डाली हैं, वहीं कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग नंदी महाराज को दूध और जल पिलाते नजर आ रहे हैं।

जैसे ही यह खबर फैली वैसे ही कई दूसरे लोग भी नंदी महाराज को जल पिलाते हुए वीडियो बना रहे हैं और तस्‍वीरें ले रहे हैं। सोशल मीडिया में ये खबर ट्रेंड कर रही है। इंदौर और देवास के साथ ही मध्‍यप्रदेश के हरदा से भी इसी तरह की खबरें आ रही हैं।

हालांकि वेबदुनिया नंदी महाराज के दूध या जल पीने की घटना की पुष्‍टि नहीं करता है, ये खबर सिर्फ एक सूचना के तौर पर ही लिखी गई है। वहीं, कुछ लोग इसे चमत्‍कार मान रहे हैं, तो कुछ इसके पीछे वैज्ञानिक कारण देख रहे हैं।

क्‍या है वैज्ञानिक पक्ष?
इस संबंध वेबदुनिया ने डॉ प्रोफेसर राम श्रीवास्‍तव से विस्‍तार से चर्चा की और जानना चाहा कि क्‍या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं।

डॉ श्रीवास्‍तव ने बताया कि देखिए क्‍या होता है कि यह किसी भी द्रव्‍य में मौजूद सरफेस टेंशन की वजह से होता है।

डॉ श्रीवास्‍तव ने बताया कि कांच के टुकड़े पर दूध रखकर दूसरा कांच का टुकड़ा रखने पर दूध गायब हो जाएगा। उन्‍होंने बताया कि दरअसल दूध के पार्टिकल्‍स यानी कण कोलाइडल होते हैं, जिसकी वजह से दूध सफेद दिखता है, एक परत की तरह नजर आता है।

उन्‍होंने बताया कि ऐसे में जैसे ही चम्‍मच भरकर दूध या पानी किसी के संपर्क में लाया जाएगा तो वह ट्रांसपरेंट होकर अदृश्‍य होने लगता है, जब वह अदृश्‍य होता है तो हम समझते हैं कि कोई दूध पी रहा है। लेकिन वास्‍तव में यह द्रव्‍य के सरफेस टेंशन या तनाव के कारण होता है। डॉ श्रीवास्‍तव ने कहा कि हालांकि आस्‍था अपनी जगह है और विज्ञान अपनी जगह है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख