1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Celebrate Chief Minister's birthday by planting trees and not hoarding-posters: VD Sharma
Written By Author विकास सिंह
Last Modified: शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (18:44 IST)

होर्डिंग-पोस्टर से नहीं पेड़ लगाकर कार्यकर्ता मनाएं मुख्यमंत्री का जन्मदिन: वीडी शर्मा

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर एक पौधा लगाये हर कार्यकर्ता: वीडी शर्मा

shivraj singh chauhan
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन (5 मार्च) को प्रदेश भाजपा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ  खास अंदाज में मनाने जा रही है। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की भावना के साथ मनाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन मनाएं, लेकिन उनकी भावनाओं के अनुरूप एक पौधा अवश्य लगाएं।

कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है मुख्यमंत्री जी का संकल्प-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “मुख्यमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा प्रतिदिन लगाने का संकल्प लिया है। हर प्रकार की व्यवस्तताओं के बीच मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह अपने इस संकल्प को निभाया है, वह हमारे कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा है। इतिहास में इस तरह के उदाहरण नहीं मिलते”।

वीडी शर्मा ने आगे कहा कि “मुख्यमंत्री जी ने यह मंशा व्यक्त की है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर किसी प्रकार के होर्डिंग-पोस्टर न लगाए जाएं। सिर्फ एक पौधा लगाकर मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाएं। इसलिए मेरा सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पर्यावरण संरक्षण के मुख्यमंत्री जी के संकल्प को ताकत देने के लिए एक पौधा लगाकर उनका जन्मदिन मनाएं।कार्यकर्ता अस्पतालों में फल वितरण, सेवा बस्तियों में स्वच्छता अभियान तथा कन्यापूजन जैसे कार्यक्रम करें। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभान्वित लोगों को भी इन कार्यक्रमों से जोड़ा जा सकता है”।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
रूसी टीवी चैनल के पूरे स्टाफ का On-Air इस्तीफा, कहा, No To War