ramcharitmanas

रात भर पत्नी का शव लिए घूमता रहा, फिर...

Updated: मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (12:36 IST)
इंदौर। एक महिला की उसी के पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी और रातभर कार में उसके शव को लेकर घूमता रहा। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना सिहर गया।
 
पुलिस के मुताबिक दंप‍ति ठीकरी (धामनोद) से इंदौर आ रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पप्पू पिता कमलसिंह चौहान पहले तो शव के साथ रात भर घूमता रहा, फिर सुबह खुद को गांधीनगर (इंदौर) पुलिस के हवाले कर दिया। 
 
एसपी विवेक सिंह के अनुसार कार में सवार होकर गांधीनगर पहुंचे पप्पू ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी लाडकुंवर की हत्या कर डाली है तथा शव थाने के बाहर खड़ी कार में पड़ा है। इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और पप्पू को हिरासत में लिया गया।
 
पूछताछ के दौरान पप्पू ने पुलिस को बताया कि उसका अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के तलाक का केस कोर्ट में लंबित है। सोमवार शाम वो पत्नी को धामनोद से लेकर इंदौर आ रहा था। रास्ते में मानपुर इलाके के एबी रोड़ पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर से विवाद होने लगा था। इस पर पप्पू ने कार से उतारकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 
 

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना : अनाथ और असहाय बच्चों के भविष्य की मजबूत आधारशिला, योगी सरकार में एक लाख से अधिक बच्चों तक पहुंच रहा योजना का लाभ

अगला लेख