Daily Horoscope
✕

सेंधवा में भाजपा नेता की हत्या, हथियार की तलाश खाली कराया कुआं, नहीं खुला राज

Updated: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (18:21 IST)
सेंधवा। बड़वानी के भाजपा नेता मनोज ठाकरे की हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। बीते दिन एडीजी वरुण कपूर ने पूरी घटना और जांच के संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कई बिंदुओं पर एक साथ जांच आगे बढ़ाई।
 
खाली कराया कुआं, हथियारों की तलाश जारी : पुलिस का दावा है कि उसे पुख्ता सबूत मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में पुलिस ने बलवाड़ी में हत्या स्थल के पास स्थित कुएं का पानी खाली कराया जा रहा है। इसके अलावा कुएं की गाद भी साफ की जा रही है ताकि हत्या में प्रयुक्त हथियार मिल सके।
 
करिबियों पर शक : बड़वानी पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी करीबी ने तो हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया। प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन भी कह चुके हैं कि मामले का जल्द ही खुलासा होगा। वे कह चुके हैं कि ठाकरे की हत्या में करीबी लोग शामिल हो सकते हैं।
 
शिवराज ने दी श्रद्धांजलि : इधर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने बलवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी पत्नी बच्चों को व परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
 
उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले बलवाड़ी में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की अज्ञात हमलावरों ने पत्थर और धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। 
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख