suvichar

देवास में जीतू पटवारी के दौरे हंगामा, कांग्रेसियों ने श्रमिक नेताओं को पीटा

Updated: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (18:10 IST)
देवास। प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी के दौरे के दौरान मंगलवार को देवास में जमकर हंगामा हुआ। बताया जाता है कि प्रदर्शन कर रहे श्रमिक नेताओं के साथ कांग्रेसियों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद श्रमिक पुलिस थाने पहुंचे। 
 
जानकारी के अनुसार जब प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी देवास पहुंचे तो पहले तो अभाविप के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के लिए रोक लिया। इसके बाद श्रमिकों ने उन्‍हें रोका। भंडारी फैक्ट्री को लेकर श्रमिकों का एक दल ज्ञापन देने के लिए सयाजी द्वार आया तो यहां हाथापाई हो गई। पुलिस ने भी कांग्रेसियों को समझाने का असफल प्रयास किया। 
 
पुलिस ने किसी तरह रविन्द्र चौधरी नामक युवक को कांग्रेसियों से बचाया। इस दौरान पीछे-पीछे कांग्रेसी भी दौड़ते नजर आए और हाथापाई करते रहे। सिटी कोतवाली ले जाकर पुलिस ने रविन्द्र चौधरी को लॉकअप में ही डाल दिया। रविन्द्र चौधरी खुद को प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी का साढू बता रहा है।
 
यह भी दावा किया जा रहा है कि जीतू पटवारी ने ही पुलिस को कहा कि चौधरी को छोड़ दो। विवाद के पीछे यह बात भी कही गई कि चौधरी ने मंत्री सज्जन वर्मा के बारे में कोई टिप्पणी कर दी थी जिससे वर्मा समर्थक नाराज हो गए और चौधरी की पिटाई हो गई।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख