ganesh chaturthi
✕

मॉर्निंग वॉक पर गए भाजपा नेता की हत्या, सड़क से 25 फीट दूर खेत में मिली लाश

Updated: रविवार, 20 जनवरी 2019 (10:37 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के बलवाड़ी कस्बे में सुबह की सैर पर गए भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की रविवार सुबह हत्या कर दी गई।
 
वरला थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह के अनुसार ठाकरे सुबह की सैर पर गए थे। कुछ देर बाद उनका शव खेत के पास मिला। हत्या किसने और क्यों की, यह सब पता लगाया जा रहा है।
 
कुशवाह ने कहा कि 48 वर्षीय मनोज ठाकरे हत्या उस समय की गई, जब वे मॉर्निंग वॉक पर गए थे। सुबह सवा पांच बजे ठाकरे प्रतिदिन की तरह अकेले मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और बलवाड़ी से एक किलोमीटर दूर उनकी लाश सड़क से 25 फ़ीट दूर एक खेत में मिली।
 
उनका मफलर और ऊनी टोपा सड़क पर मिला, जबकि उनका रक्तरंजित शव सड़क से करीब 25 फीट दूर मिला। संभवतः उन्हें सड़क से खेत तक तक घसीटने के उपरांत हत्या की गयी। एक रक्तरंजित पत्थर भी घटनास्थल के समीप मिला है।
 
कुशवाहा ने बताया कि ठाकरे को सिर में चोट हैं और विधि विज्ञान विशेषज्ञ (एफएसएल) की टीम के परीक्षण से पता चल सकेगा कि हत्या किस चीज से की गई है। ठाकरे तीसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष बने थे और उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं।
 
मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा सेंधवा के पूर्व भाजपा विधायक अंतर सिंह आर्य के मुताबिक उन्हें संदेह है कि यह राजनीतिक द्वेष के चलते की गई हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है और भय का वातावरण है। 
ठाकरे आर्य के करीबी माने जाते हैं। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख