dharma sangrah
✕

पूर्व मंत्री की बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती, ज्ञान पर उठाया सवाल

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और मध्‍यप्रदेश के पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को दी शास्त्रार्थ की चुनौती।

Updated: बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (12:24 IST)
Baba Bagheshwar news in hindi : वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और मध्‍यप्रदेश के पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को दी शास्त्रार्थ की चुनौती। नायक ने कहा कि धरेंद्र शास्त्री को सनातन के बारे में कुछ नहीं पता। जिस प्रकार की कथा कर रहे हैं, बचकानी है। बुंदेलखंडी में ऐसे व्यक्ति को उचक्का कहते हैं। कांग्रेस नेता के बयान पर सियासी बवाल मच गया। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव समेत कई भाजपा नेताओं ने इस बयान की कड़ी निंदा की। 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को ना राम चरित मानस का ज्ञान है ना भागवत का और ना वैदिक परंपरा का ज्ञान है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा कि वे मुझसे राम चरित मानस, भागवत, गीता, वैदिक वांग्मय पर शास्त्रार्थ कर लें। यदि वो मेरे प्रश्नों का उत्तर दे देंगे तो मैं उस मंच पर सिर मुंडवा लूंगा अथवा वो मुंडवा ले।
 
उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे छोटी मोटी सिद्धि सामने रखकर, पर्चे लिखकर लोगों की आँखों में धुल झोंकते हैं। वे धार्मिक आस्था का दोहन करते हैं और धर्म को राजनीति का औजार बनाते हैं। उन्होंने बाबा बागेश्वर पर साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।
 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस इसकी कीमत चुकाएगी। उन्हें साधु संतों, सनातन और हिंदू भाई बहनों पर गलत बोलने में मजा आता है। इसलिए वे रसातल में जा रहे हैं। उनकी स्थिति और बुरी होगी।
 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख