ganesh chaturthi

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों की सहायता के लिए MP सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

CM यादव ने कहा- परीक्षा उपरांत सकुशल घर आ जाएंगे सभी छात्र

Updated: बुधवार, 22 मई 2024 (23:43 IST)
MP government issues helpline numbers to help students stranded in Kyrgyzstan : मध्यप्रदेश सरकार किर्गिस्तान में रहकर अध्ययन कर रहे छात्रों की सुरक्षा और उनके कुशलक्षेम के लिए सजग है। हाल ही में किर्गिस्तान में स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण अशांति की स्थिति निर्मित हुई है। वर्तमान में किर्गिस्तान में मध्यप्रदेश के लगभग 1200 विद्यार्थी अध्ययनरत होकर हॉस्टलों में निवासरत हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इन छात्रों को सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया गया है एवं उन्होंने शीघ्र होने वाली परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को घर वापस बुलवाने के लिए भरोसा दिलाया है। 
 
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर : किर्गिस्तान में रह रहे बच्चों की सहायता हेतु राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विद्यार्थी किसी भी अप्रिय स्थिति में एवं किसी के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना कृत होने पर स्वयं अथवा उनके परिजन सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 (मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली) एवं 0755-2708055, 0755-2708059 (वल्लभ भवन, सिचूवेशन रूम, भोपाल ) पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
 
भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने की छात्रों से मुलाकात : भारतीय दूतावास के 2 अधिकारियों द्वारा छात्रों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम लिया गया है। 22 मई को भारतीय राजदूत स्वयं छात्रों से मिले हैं। समस्त अभिभावकों को यह सूचित किया जाता है कि गत 24 घंटे में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है एवं वर्तमान में वहां स्थिति नियंत्रण में है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख