Hanuman Chalisa
✕

MP : CM यादव ने कहा- राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं भाई-भाई, 5,055 करोड़ के निवेश से 3,530 रोजगार

Updated: रविवार, 22 मार्च 2026 (12:30 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजस्थान व मध्य प्रदेश को ‘भाई-भाई’ बताते हुए शनिवार को कहा कि ये दोनों राज्य अपनी क्षमता व योग्यता से आगे बढ़ने की सामर्थ्य रखते हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजस्थान की उद्यमशीलता और मध्यप्रदेश की संसाधन क्षमता मिलकर सेंट्रल इंडिया को औद्योगिक शक्ति केंद्र बना सकती है। उन्होंने शनिवार को उद्यमियों से जयपुर में वन-टू-वन चर्चा की और इस दौरान 5,055 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनके माध्यम से मध्यप्रदेश में 3,530 रोजगार प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में इन दोनों राज्यों के संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं।
 
जयपुर में निवेश से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेने आए यादव ने मीडिया से कहा, ‘‘राजस्थान का भाई मध्य प्रदेश है। हजारों साल से मध्य प्रदेश व राजस्थान भाई-भाई की तरह से सभी प्रकार की क्षमता व योग्यता से आगे बढ़ने की सामर्थय रखते हैं।’’ 
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में ये संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं।
 
राजस्थान को अच्छी संभावना वाला राज्य बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारे राज्य में भी और यहां भी… दोनों राज्यों में आगे बढ़ने के पूरे अवसर देने के लिए दोनों राज्य सरकारें लगातार काम कर रही हैं।’’
 
इससे पहले कार्यक्रम में उन्होंने राजस्थान व मध्य प्रदेश को ‘‘जुड़वां भाई जैसा’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान और मध्य प्रदेश तो जुड़वां भाई की तरह हैं। ये परमात्मा की कृपा है। राजस्थान व मध्य प्रदेश में कोई अंतर नहीं।’’ उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच ‘रोटी-बेटी’ के साथ ‘रोटी-पानी’ जैसे गहरे रिश्ते हैं।
 
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे। इन नेताओं ने जनकल्याण एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा: सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए GSRTC की नई एसी विस्टाडोम बस सेवा की शुरुआत

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब की सौगात, दिल के मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हुई हवा, रोहिणी-बवाना समेत कई इलाकों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा

Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी पर्यटक की मौत

अगला लेख