ramcharitmanas

एक्शन में MP के सीएम मोहन यादव, हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट में एसपी के बाद अब कलेक्टर को हटाया

Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (08:40 IST)
Harda blast :  हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में डॉ. मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने पहले एसपी संजीव कुमार को हटाया। उसके कुछ देर बाद कलेक्टर ऋषि गर्ग को भी हटा दिया।

एसपी कुमार को जहां पुलिस हेड क्वार्टर में अटैच किया गया है, वहीं कलेक्टर गर्ग को उप सचिव बना दिया गया है। जब तक हरदा में नए कलेक्टर की पदस्थापना नहीं होती, तब तक जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। मोहन यादव सरकार ने हादसे के मद्देनजर कारखाना निरीक्षक और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के सहायक संचालक नवीन कुमार बरवा को भी सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के दूसरे दिन सीएम डॉ. मोहन यादव 7 फरवरी की दोपहर को हरदा पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले घटना स्थल का हवाई दौरा किया। उसके बाद वे पटाखा फैक्ट्री हादसे के पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कल जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिली, वैसे ही मंत्री को तुरंत रवाना किया। मुझे लगा कि मुझे खुद को भी जाना चाहिए। इसलिए मैं यहां आया हूं। मैंने घायलों से मुलाकात की है। उनकी प्रशासनिक मदद के साथ-साथ मैं अन्य परिवारों से मिलने भी जाऊंगा। मौके का मुआयना करने के बाद हमने जो टीम गठित की है वह उसकी जानकारी देगी। हम उसकी जानकारी पर कठोर कार्रवाई करेंगे। और, वह कार्रवाई ऐसी होगी कि लोग याद रखेंगे।

परिवार को मिली आर्थिक सहायता : इस बीच सरकार ने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान कर दी। ये आर्थिक सहायता बानो बी पिता सलीम खान, प्रियांशु पिता मुन्नालाल प्रजापति, मुबीन खान पिता सफुर खान, अनुज पिता शोभाराम कुचबंदिया, आबिद पिता रहमान खान, उषा पिता मुकेश चंदेल, मुकेश पिता तुलसीराम बेलदार, अयाज पिता सिराज खान, प्रमिलाबाई पिता सुनील चैहान तथा रहीम पिता रौशन खान के परिवार को दी गई। साथ ही 5 गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
Edited By Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

अगला लेख