Hanuman Chalisa
✕

MP Board 10th-12th Result 2022: एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का एलान, 10वीं में 59%,12वीं बोर्ड का 72% स्टूडेंट्स हुए पास

Updated: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (13:24 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10 वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजों का एलान हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सिंगल क्लिक से नतीजों का एलान किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने परीक्षा में सफल हुए सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी। इस बार 10 वीं बोर्ड में 59.54% फीसदी और 12वीं बोर्ड में 72.72% स्टूडेंट पास हुए है। 

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रिजल्ट का एलान करते हुए कहा कि हाईस्कूल में दमोह जिला 83.80% रिजल्ट के साथ सबसे बेहतर रहा। वहीं अलीजराजपुर 82.44% के साथ दूसरे नंबर पर है। हाईस्कूल की मेरिट सूची में कुल 95 स्टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई है। जिसमें 55 छात्राएं और 40 छात्र शामिल है।

वहीं इस बार 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 72.72 फीसदी रहा। जिसमें 153 छात्रों ने  मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। 12वीं बोर्ड में अलीराजपुर जिला 93.24% के साथ टॉप पर रहा। वहीं दमोह जिला 89.14% रिजल्ट के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 
 ALSO READ: MP Board 10th-12th Result 2022: बच्चों में बोर्ड परीक्षा के रिज़ल्ट के तनाव को कम करने के लिए पैरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
स्कूल शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट का एलान करते हुए कहा कि जिन बच्चों को परीक्षा में सफलता नहीं मिली है उनके लिए विभाग ने 'रूक जाना नहीं' योजना है। जिसमें परीक्षा में असफल छात्र फिर से शामिल हो सकती है। वहीं बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर टोल फ्री नंबर जारी किया। स्टूडेंट्स औऱ परिजन मनोवैज्ञानिकों से परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1800 233 0175 पर विद्यार्थी टोल फ्री कॉल कर सकते हैं।

परीक्षा परिणाम www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, https://www.fastresult.in, www.examresults.net, www.examresults.net/mp पर उपलब्ध है। मोबाइल ऐप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम देख सकते है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख