suvichar

MP Board 10th 12th Result : एमपी बोर्ड का रिजल्ट आउट; झाबुआ ने रचा इतिहास, 10वीं में प्रतिभा ने मारी बाजी

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2026 (13:12 IST)
MP Board 10th 12th Result 2026 : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। कक्षा 12वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्‍वकर्मा ने टॉप किया जबकि 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में 499 अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

हाइस्कूल परीक्षा में 73.42 फीसदी नियमित परीक्षार्थी और 26.38 फीसदी स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। हायर सेंकेंडरी परीक्षा में 76.01 फीसदी नियमित परीक्षार्थी और 30.60 फीसदी स्वाध्यायी परीक्षार्थी सफल रहे।

10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी। जबकि 10वीं में 77.52 फीसदी छात्राएं और 69.31 फीसदी छात्र सफल रहे। 12वीं में 79.41 फीसदी छात्राएं सफल रही जबकि 72.39 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल रहें।

झाबुआ जिले ने हायर सेकेंडरी परीक्षा में झाबुआ ने 93.23% परिणाम के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। वहीं, हाई स्कूल परीक्षा में भी झाबुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 87.83% परिणाम के साथ प्रदेश के शीर्ष 5 जिलों में स्थान बनाया है।
 
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार इस साल 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा पूरे प्रदेश में 3636 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी छात्र शामिल हुए, वहीं परीक्षा के दौरान कुल 71 नकल के मामले भी सामने आए।
 
10वीं की परीक्षा प्रदेशभर में 3854 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें नियमित तौर पर 787733 और स्वाध्यायी रूप से 109328 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
 

कैसे देखें रिजल्ट

परीक्षा परिणाम एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या mponline.mpbse.gov.in पर देखे जा सकते हैं। इसके लिए होमपेज पर ‘Exam Results’ लिंक पर क्लिक करें।
यहां पर उपलब्ध लिंक MP Board 10th Result 2026 और Higher Secondary Certificate Examination (HSSC)- 12th Result 2026 पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और Submit पर जाएं। अब आप रिजल्ट यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, बंडा में करणी सेना के नेता सहित 5 ठिकानों पर कार्रवाई

फैलते BRICS की एकजुटता की परीक्षा

CJP नेताओं की बढ़ी मुश्किल, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, BJP नेता गौरव भाटिया ने मांगा 2 करोड़ का हर्जाना

अगला लेख