dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश में 15 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना, जून महीने में ही पूरे प्रदेश को करेगा कवर

Updated: शनिवार, 24 मई 2025 (18:36 IST)
भोपाल। मानसून ने केरल में तय समय से लगभग एक सप्ताह पहले दस्तक दे दी है। मानसून पहुंचने के साथ तटीय इलाको में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ मध्यप्रदेश में मानसून कब पहुंचेगा इसको लेकर लोगों में उत्सकुता बढ़ गई है। भोपाल मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी अरुण शर्मा के मुताबिक प्रदेश में मानसून 15-16 जून तक दस्तक दे सकता है। प्रदेश मे मानसून राज्य के दक्षिण भाग से एंट्री करेगा। प्रदेश के दक्षिणी जिलों अनूपपुर,बालाघाट, बैतूल, मंडला, सिवनी, डिंडौरी,पांढुर्णा और पश्चिमी जिलों बुरहानपुर व बड़वानी में सबसे पहले मानसून सक्रिय होगा।

वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर और प्रदेश के मध्य इलाकों में मानसून 20 जून तक पहुंचं सकता है, वहीं राज्य के उत्तरी इलाके ग्वालियर-चंबल में मानसून 25 जून तक सक्रिय होगा। ऐसे में प्रदेश में जून के महीने में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है।

वहीं मानसून आने से पहले प्रदेश में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मई के आखिरी सप्ताह में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट है वहीं  उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में तेज आंधी चलेगी। जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख