Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार जल्द, नए और पुराने चेहरों का दिखेगा सामंजस्य

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (11:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार जल्द हो सकता है। कैबिनेट में नए और पुराने चेहरों को शामिल किया जाएगा। रविवार रात दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजदूगी में हुई पार्टी के आला नेताओं की बैठक कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों पर मोहर लग गई है।

कैबिनेट में नए-पुराने चेहरों का दिखेगा सामंजस्य- मध्यप्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट में नए औऱ पुराने चेहरों के बीच सामंजस्य देखने को मिल सकता है। इसके साथ कैबिनेट विस्तार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल बैठाने की कवायद भी देखी जा सकती है। कैबिनेट विस्तार में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, रमेश मेंदोला, दिव्यराज सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह, एंदल सिंह कंसान, अमरीश शर्मा, नारायण सिंह कुशवाह, धमेंद्र लोधी, हरीशंकर खटीक, संजय पाठक, संपतिया उइके, अरुण भीमावद, आशीष शर्मा, निर्मला भूरिया, अशोक रोहणी, शैलेंद्र जैन, करण सिंह वर्मा और चेतन कश्यप को शामिल किया जा सकता है।

वहीं कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन बैठाने के लिए कुछ पुराने और दिग्गज नेताओं को भी जगह मिल सकती है। इसमें पिछली सरकार में शामिल तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, बृजेंद्र प्रताप सिंह, इंदर सिंह परमार, हरदीप सिंह डंग को फिर से मौका मिल सकता है।

कैबिनेट में दिग्गजों को मिलेगी जगह?-डॉ.मोहन यादव कैबिनेट में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल और राकेश सिंह जैसे दिग्गज चेहरों को जगह मिलेगी,यह बड़ा सवाल बना हुआ है। रविवार को दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के यह सभी दिग्गज नेता भी शामिल हुए, ऐसे में अब इन नेताओं की आगे मध्यप्रदेश की सियासत में क्या भूमिका होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है। 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख