suvichar
✕

दिल्ली में मोदी-शिवराज मुलाकात,कोरोना की तीसरी लहर सहित वैक्सीनेशन पर चर्चा

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (17:57 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। दोनों नेताओं के बीच 1 घंटे 20 मिनट तक लंबी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक मे राज्य के विकास के मुद्दे,जनकल्याण के मुद्दे,कोरोना कंट्रोल और वैक्सीनेशन अभियान सहित अनेक विषयों पर चर्चा हुई है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक मेंं प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति के साथ कोरोना की तीसरी लहर को रोकने की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसके साथ प्रदेश में वैक्सीनेशन की स्थिति को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 21 जून से वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत की जाएगी। जिसमें सभी मंत्री,सांसद,विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कोरोना संक्रमण को रोकने में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रदेश सरकार पूरी ताकत के साथ लगी हुई है इसके लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट और किल कोरोना अभियान से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा,थावरचंद गहलोत और नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात की। 
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

"लॉरेंस बिश्नोई साहब...": प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिसली दिल्ली पुलिस के डीसीपी की जुबान, वायरल वीडियो पर बवाल

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, कौन है अनिल पंडित? क्या है लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: अभिनेता के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- '90 के दशक जैसा गैंगवार बर्दाश्त नहीं'

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

क्या है सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और इसके लिए कोर्ट क्या सजा देती है?

अगला लेख