Hanuman Chalisa

दुष्कर्म का वीडियो किया वायरल

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (14:41 IST)
रजनीश सेठी, आगर मालवा से
 
आगर मालवा जिले में एक 18 वर्षीय दलित युवती के साथ बलात्‍कार और फिर उसका वीडियो एक अन्य महिला द्वारा वायरल किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परिजनों के साथ थाने पंहुची युवती की रिपोर्ट पर सुसनेर पुलिस ने बलात्‍कार सहित एससी-एसटी एक्‍ट व आईटी एक्‍ट की विभिन्‍न धाराओं में आरोपी युवक और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 
पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुसनेर निवासी 18 वर्षीय दलित युवती 15 सितंबर को राशन की दुकान पर राशन लेने गई थी, जहां उसकी परिचित आरोपी महिला काली चाची उसे कुछ काम के बहाने से अपने घर ले गई, जहां पीड़ित युवती के मोहल्ले का रहने वाला इमरान वहां पहले से ही मौजूद था। युवती के कमरे में जाते ही आरोपी महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और इमरान ने डरा धमकाकर उसके साथ बलात्‍कार किया।
इस दौरान आरोपी महिला ने उसका बाहर खिड़की से वीडियो बना लिया। घटना के बाद आरोपियों ने युवती को डरा-धमकाकर घटना के बारे में किसी को भी बताने से मना कर दिया। घटना से घबराई युवती ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। युवक ने फिर से उसके साथ बुरा काम करने के लिए दबाव बनाया। युवती के मना करने पर आरोपी महिला व युवक ने वीडियो वायरल कर दिया।
परेशान युवती ने आखिर में अपने परिजनों को इस बारे में बताया और परिजनों के साथ जाकर सुसनेर थाने में प्रकरण दर्ज कराया। युवती ने बताया कि आरोपी युवक उसके मोहल्‍ले का ही निवासी है तथा महिला भी उसकी परिचित है। आरोपी महिला का पति किसी मामले में जेल में है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसनेर पुलिस ने धारा 376, 342, 506, 34, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम 1989 की विभिन्न धाराओं के साथ ही आईटी एक्‍ट की धारा 67 व 67ए के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है़ जबकि दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख