dharma sangrah

दुष्कर्म के विरोध पर दलित छात्रा को किया आग के हवाले

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (17:37 IST)
राजगढ़ (मध्यप्रदेश)।  राजगढ़ जिले में 13 वर्षीय एक दलित छात्रा द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर 16 वर्षीय लड़के ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। हादसे में पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई।
 
 
खुजनेर पुलिस थाना निरीक्षक इन्द्रराज सिंह ने आज बताया, पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है। शनिवार को जब वह घर में अकेली थी, तभी 16 वर्षीय आरोपी लड़का जबरन उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। 
 
उन्होंने बताया कि जब छात्रा ने शोर मचाकर इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में रखा मिट्टी का तेल उसके ऊपर डालकर आग लगा दी। सिंह ने बताया कि आरोपी आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गया था। उसे कल रात पकड़ लिया गया।
 
उन्होंने कहा कि घटना में लड़की 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गई और जिला चिकित्सालय राजगढ़ में उसका उपचार चल रहा है। सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 354, 450 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख