Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में बिजली के खंभे पर चढ़े ऊर्जा मंत्री, तारों से हटाई बेल

Updated: शनिवार, 19 जून 2021 (08:42 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को लोग उस समय हैरान रह गए तक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बिजली के खंभे पर चढ़ गए और ट्रांसफार्मर व तारों से बेल को हटाया।
 
दरअसल बिजली कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर लगे ट्रांसफार्मर पर ऊपर तक बेल चढ़ गई थी। इससे लाइन में फाल्ट हो रहा था। इसे देखकर ऊर्जा मंत्री खुद सीढ़ियां लगाकर पोल पर चढ़ गए। उन्होंने ट्रांसफार्मर व तारों से बेल को हटाया। हाईटेंशन लाइन मेंटेनेंस संभाग के प्रबंधक व सहायक प्रबंधक पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
 
हुआ यूं कि ऊर्जा मंत्री शहर में निरीक्षण के लिए निकले थे। मोतीझील रेलवे क्रासिंग के पास लोगों ने मंत्री के काफिले को रोका और अपनी समस्या बताने लगे। मंत्री गाड़ी रोककर लोगों की समस्या सुन ही रहे थे कि तभी उनकी नजर ट्रांसफार्मर व पोल पर चढ़ी बेल पर गई। मंत्री ने इस पर खासी नाराजगी जाहिर की।
 
मंत्री के नाराज होने पर बिजली कंपनी का स्टाफ भी तुरंत मौके पर पहुंच गया। उप महाप्रबंधक पीके हजाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लाइन को बंद कराया। मंत्री दस्ताने पहनकर पोल पर चढ़ गए। उन्होंने पूरी बेल को नीचे उतारा। ये बेल फाल्ट व ट्रिपिंग का कारण बन रही थी।

ऊर्जा मंत्री ने जिस ट्रांसफार्मर व लाइन की बेल को उतारा, उस लाइन का मेंटेनेंस का कार्य अप्रैल में किया गया था। लाइन का मेंटेनेंस करने के लिए लोगों को चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख