dharma sangrah
✕

मंत्री ने दूल्हों की पिटाई के लिए दुल्हनों को गिफ्ट की मोगरी

Updated: रविवार, 30 अप्रैल 2017 (18:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने अक्षय तृतीय पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में नई नवेली दुल्हनों को विशेषरूप से कपड़े धोने की मोगरी भेंट दी, ताकि वे नशे में धुत एवं सताने वाले पतियों को इससे पीट सकें।
 
यह भेंट भार्गव ने ‘मुख्यमंत्री कन्यादान योजना’ के तहत कल सागर जिले के उनके रेहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा में हुए विवाह करने वाली तकरीबन 700 दुल्हनों को दी। इस कार्यक्रम में लगभग 700 जोड़ों की शादी कराई गई।
 
इन मोगरियों पर स्लोगन लिखा था ‘शराबियों के सुटारा (पीटने) हेतु भेंट’ और ‘पुलिस नहीं बोलेगी’। भार्गव ने बताया कि जब भी मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में जाता हूं, उस दौरान महिलाएं मुझसे शिकायत किया करती हैं कि उनके पतियों को शराब की लत लगी हुई है, जिसके कारण वे न केवल अपनी पत्नियों को पीटते हैं, बल्कि कड़ी मेहनत कर जो थोड़ा भी उन्होंने कमाया है, उसे भी उनसे छीनकर शराब पीने के लिए ले जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि नई- नवेली दुल्हनों को मोगरी देने का विचार मेरे मन में तब आया, जब एक महिला ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं अपने पति को मोगरी से पीटकर इस परेशानी से मुक्ति पा सकती हूं। भार्गव ने बताया कि क्योंकि यह विचार मुझे बहुत अच्छा लगा, इसलिए मैंने 10,000 मोगरी बनाने को ऑर्डर दे दिया, ताकि उन महिलाओं को यह मोगरी दे सकूं, जो शराबी पति से परेशान हैं। 
 
पतियों के शराब पीने से उनके घरों में अनबन हो रही थी, जिसके कई जिंदगियां बर्बाद हो रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार या पुलिस अकेले इस समस्या का निदान नहीं कर सकती है। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा। इतिहास गवाह है कि जब भी जनता ने किसी समस्या को निपटाने में हस्तक्षेप किया, तो वह समस्या दूर हो गई।
 
भार्गव ने बताया कि हर प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री एक बड़ा मुद्दा है और इसके पीछे बड़े पैमाने पर शराब माफिया लिप्त है। जब तक आम लोग इस समस्या को दूर करने के लिए आगे नहीं आते हैं, तब तक इस पर लगाम लगाना आसान नहीं है।  उन्होंने कहा कि नई-नवेली दुल्हनों को शराबी पतियों को पीटने के लिए मोगरी देना इस दिशा में एक पहल है। (भाषा)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

अगला लेख