1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. mhow : man dies in police firing

महू में महिला की मौत के बाद बवाल, पुलिस फायरिंग में युवक की मौत

mhow
महू। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 23 वर्षीय महिला की मौत के बाद आदिवासियों द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन उग्र हो गया। पत्थरबाजी में बड़गौंदा थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवा में गोलियां चलाईं। मीडिया खबरों के अनुसार, पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई।
 
यह घटना महू शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर बड़गोंदा पुलिस थाने में हुई। पुलिस थाना प्रभारी धर्मेंद्र ठाकुर ने कहा कि खरगोन निवासी महिला पिछले कुछ साल से धमनोद में रह रही थी और पढ़ाई कर रही थी।
 
गवली पलसिया गांव का रहने वाला यदुनंदन पाटीदार पिछले साल महिला के संपर्क में आया और उसे बड़गोंदा अपने घर लेकर आया था। महिला की बुधवार शाम को मौत हो गयी। जैसे ही उसकी मौत की खबर मिली तो उसके माता-पिता तथा विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्य पुलिस थाने में एकत्रित हो गए और उन्होंने प्रदर्शन किया।
 
देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

कलेक्टर इलैया राजा ने इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
अगला लेख
एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के राजदूत, 2 साल से खाली था यह महत्वपूर्ण पद