sundarkand

MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड 50 फीसदी बढ़ा, खत्म हुआ धरना, काम पर लौटे जूडा और इंटर्न डॉक्टर

MBBS इंटर्न पर लाठीचार्ज मामले में दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Updated: बुधवार, 9 सितम्बर 2026 (17:18 IST)
भोपाल। भोपाल में बीते दिन से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे MBBS इंटर्न का धरना खत्म हो गया है। सरकार ने MBBS इंटर्न के स्टाइपेंड में 50 फीसदी  की बढ़ोत्तरी कर दी है। मंत्रालय में MBBS इंटर्न के प्रतिधिमंडल से मिलने के बाद डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि एमबीबीएस इंटर्न को मिलने वाले स्टाइपेंड में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार के इस फैसले से करीब 7 हजार एमबीबीएस इंटर्न को फायदा मिलेगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब MBBS इंटर्न को 21,500 का स्टाइपेंड मिलेगा। 
 
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल को दुखद बताते हुए कहा कि जो हुआ, वह गलत हुआ था। उन्होंने बताया कि मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। सरकार ने साफ किया है कि प्रदर्शन में शामिल किसी भी एमबीबीएस इंटर्न के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
 
राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदेश में रहने के बावजूद पूरे मामले पर लगातार संज्ञान ले रहे थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। सरकार का कहना है कि मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे युवाओं की मेहनत और सेवाओं को देखते हुए उनके स्टाइपेंड में बढ़ोतरी जरूरी थी।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि सभी डॉक्टर ग्रामीण इलाकों में सेवा देने लगें तो स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने से डॉक्टरों को जमीनी स्तर पर मरीजों और स्वास्थ्य व्यवस्था को समझने का बेहतर अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में काम करके डॉक्टर और बेहतर सीख सकते हैं।
 
दरअसल, स्टाइपेंड बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एमबीबीएस इंटर्न पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और इंटर्न के बीच विवाद हुआ और पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। इसके बाद इंटर्न ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और अपनी मांगों के समाधान की मांग की थी।
 
सरकार के फैसले के बाद आंदोलन खत्म करने का रास्ता साफ हो गया है। जूनियर डॉक्टर और मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया है। वहीं, एमबीबीएस इंटर्न ने भी हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है।
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: तालिबान ने साफ किया, अफगानिस्तान में नहीं छिपा है आतंकी मसूद अजहर

अगला लेख