रविवार, 6 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Mandu city wins tourism award for best heritage site
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (19:15 IST)

मांडू शहर ने सर्वश्रेष्ठ विरासत स्थल के लिए पर्यटन का पुरस्कार जीता

Mandu city wins tourism award
भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले के मांडू शहर को सर्वश्रेष्ठ विरासत स्थल का पुरस्कार मिला है। प्रदेश के पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (MPTDC) के प्रबंध निदेशक एस. विश्वनाथन को बुधवार को नई दिल्ली में एक समारोह में यह पुरस्कार दिया।
 
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार 19वें वार्षिक आउटलुक ट्रैवलर अवॉर्ड के दौरान दिया गया जो एक शोध एजेंसी के यात्रा सर्वेक्षण और जूरी के सदस्यों की राय के आधार पर दिया गया है।
 
अधिकारी ने कहा कि इंदौर से लगभग 97 किमी दूर स्थित मांडू एक प्राचीन किला शहर है, जो अपने सुरम्य जहाज महल, होशंगशाह के मकबरे और बाज बहादुर द्वारा निर्मित किले के लिए प्रसिद्ध है।
ये भी पढ़ें
उद्धव ठाकरे ने 'संभाजी ब्रिगेड' के साथ किया गठबंधन, पूर्व सहयोगी भाजपा पर साधा निशाना