suvichar
✕

मंदसौर सामूहिक बलात्कार : पीड़ित बच्ची के फोटो खींचने वाली वरिष्ठ नर्स गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (13:59 IST)
इंदौर। मंदसौर में सामूहिक बलात्कार की पीड़ित सात वर्षीय स्कूली छात्रा की फोटो खींचकर उसकी पहचान उजागर करने के प्रयास के आरोप में यहां शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) की एक वरिष्ठ नर्स को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि एमवायएच में भर्ती स्कूली छात्रा के वॉर्ड के पास तैनात पुलिसकर्मियों को कल सूचना मिली कि एक वरिष्ठ नर्स ने अपने मोबाइल कैमरे से पीड़ित बच्ची और उसके इलाज से जुड़े दस्तावेजों के फोटो खींचे हैं। जांच में यह सूचना सही पाई गई।

उन्होंने बताया कि नर्स से इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है कि उसने पीड़ित बच्ची और उसके मेडिकल दस्तावेजों के फोटो क्यों खींचे। पुलिस को संदेह है कि वह ये तस्वीरें किसी व्यक्ति को भेजना चाहती थी।

डीआईजी ने बताया कि नर्स के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) और भारतीय दंड विधान की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
पीड़ित बच्ची मंदसौर से करीब 200 किलोमीटर दूर इंदौर के एमवायएच में 27 जून की रात से भर्ती है। सेहत में बड़े सुधार के बाद उसे तीन जुलाई को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से निजी वॉर्ड में भेजा गया था। पीड़ित बच्ची के एमवायएच में भर्ती होने के बाद से ही अस्पताल में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

अगला लेख