Hanuman Chalisa

मालगाड़ी पर चढ़ा, बुरी तरह झुलसा

शनिवार, 27 जनवरी 2018 (12:45 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के मुख्य रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पेट्रोलियम पदार्थ ले जा रही मालगाड़ी पर एक विक्षिप्त व्यक्ति के चढ़ जाने से वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
 
रेल प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर बिजली प्रदाय बंद कर दिया, जिससे लगभग आधा घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।
घायल युवक को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि घटना शनिवार शाम छह बजे की हैं। बांगरोद से भोपाल की ओर जा रही मालगाड़ी उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी।
 
इस बीच एक विक्षिप्त व्यक्ति मालगाड़ी के टैंकर पर चढ़ गया। टैंकर के ऊपर से जा रही रेलवे विद्युत हाईटेंशन लाइन से उसके कपड़ों में आग लग गई। तत्काल रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कर आग पर काबू पाया।
 
उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से घायल व्यक्ति को उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद दोनों ओर की विद्युत लाइन सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दी गई थी। लगभग 20 से 25 मिनट बाद रेल यातायात को बहाल कर दिया गया। (वार्ता) 

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

LIVE: MCG स्टेडियम में पीएम मोदी, कहा- आज लास्ट अवर का दबाव नहीं

गुरुग्राम में देर रात पुलिस एनकाउंटर, रंगदारी वसूलने पहुंचे दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर ढेर

जर्मनी में गर्मी की वजह से इस साल 5,100 लोगों की मौत

Top News 10 July : ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, खामेनेई को मशहद में दफनाया गया

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

अगला लेख