dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश में पीपीपी मोड पर संचालित होंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहन कैबिनेट का फैसला, आज रात 12 बजे तक हो सकेंगे ट्रांसफऱ

Updated: मंगलवार, 16 जून 2026 (16:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी हाथों में सौंपा जाएगा। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश के तीन जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पीपीपी मोड पर संचालित करने के प्रस्ताव पर मंगलवार को कैबिनेट ने अपनी मोहर लगा दी।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से रीवा, देवास एवं गुना जिलों में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल के तहत संचालित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार होगा।   

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की बढ़ी लागत- इसके साथ कैबिनेट ने इंदौर मेट्रो परियोजना की लागत में पांच हजार करोड़ से अधिक की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत वर्ष 2017 में लगभग ₹7,500 करोड़ आंकी गई थी। परियोजना का पुनरीक्षण किए जाने के बाद इसकी लागत बढ़कर लगभग ₹12,889 करोड़ हो गई है। बढ़ी हुई लागत को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने परियोजना के लिए ₹5,386 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

आज रात 12 बजे तक ट्रांसफर- मध्यप्रदेश में ट्रांसफर की समय सीमा को मंगलवार रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। ट्रांसफर नीति के तहत संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए 15 जून तक की समय-सीमा निर्धारित की गई थी, जिसे अधिकांश विभागों ने पूरा कर लिया है। हालांकि कुछ विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या अधिक होने के कारण कार्य शेष हैं। ऐसे विभागों को शेष प्रक्रियाएं पूर्ण करने के लिए 16 जून तक का अतिरिक्त समय दिया गया है।

 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

अगला लेख