Hanuman Chalisa

शादी का वादा करके किया दुष्कर्म, कैरोसिन डालकर मारने का प्रयास

Updated: रविवार, 4 फ़रवरी 2018 (18:36 IST)
छिंदवाड़ा (मप्र)। जिले के दमुआ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के बाद उस पर कैरोसिन डालकर आग लगाकर हत्या का प्रयास किया। 90 प्रतिशत झुलसी युवती अस्पताल में भर्ती है। 26 वर्षीय आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी ने रविवार को बताया की दमुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता को उसके घर के सामने रहने वाला सुशील डेहरिया कई दिनों से शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता था। 29 जनवरी को रिश्ते के लिए अपनी भाभी से मिलाने का बहाना करके युवक उसे घर से ले गया और दमुआ रेलवे स्टेशन के पास चौरसिया कॉलोनी में सुशील ने उसकी भाभी की सहायता से युवती पर कैरोसिन तेल डालकर आग लगा दी।
 
सोनी ने बताया कि इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती आग से 90 प्रतिशत तक झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है तथा आरोपी युवक के खिलाफ भादंवि की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और धारा 376 (दुष्कर्म) का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी युवक की भाभी को भी हिरासत में लेकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख