Hanuman Chalisa
✕

त्योहारों से पहले ट्रांसपोर्टरों का लॉकडाउन,थमेंगे ट्रकों के पहिए

Updated: शनिवार, 8 अगस्त 2020 (09:06 IST)
भोपाल। कोरोनाकाल में पहले लॉकडाउन और फिर डीजल के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी से बुरी तरह प्रभावित ट्रांसपोर्टरों ने अब हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। त्योहारों से ठीक पहले 10 अगस्त से 12 अगस्त  सड़कों पर ट्रकों के पहिए थम जाएंगे। तीन  दिन की इस हड़ताल के  दौरान ट्रकों और ट्रांसपोर्टरों चक्काजाम करेंगे। 
 
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने केंद्र और राज्य सरकार की ट्रक चालकों के प्रति उदासीनता और अड़ियल रवैये को देखते हुए हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल पर जाने का एलान करते हुए अपनी मांगें सरकार के सामने रखी है। 
 
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती का कहना हैं कि ट्रांसपोर्ट व्यापार की लागत बढ़ने पर आम जनता की जेब पर सीधा भार पड़ता है। अगर प्रदेश में डीजल के दामों में कमी की जाती है तो निश्चित ही लोगों को राहत मिलेगी और कोरोना काल के कारण डूबते हुए ट्रांसफर व्यापार को भी जीवनदान भी मिल पाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान ट्रांसपोर्टरों और ट्रक चालकों की ओर दिलाने के लिए तीन दिनों को लॉकडाउन (चक्का जाम)  किया जा रहा है, उन्होंने आम जनता  और किसानों से भी हड़ताल का समर्थन करने की अपील की है। 
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की प्रमुख मांग -
1- डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाया जाए।
2- कोविड 19 (कोरोना) की वजह से व्यावसायिक वाहनों के पहिए पूर्णतः रुक गए थे, बावजूद इसके राज्य सरकार को रोड टैक्स,गुड्स टैक्स तो चाहिए ही साथ ही उस पर पेनाल्टी भी चाहिए। देश के विभिन्न राज्यों ने कोरोना काल मे व्यावसायिक वाहनों को रोड टैक्स, गुड्स टैक्स से छूट दे दी है। 
3- कोरोना काल में ट्रक चालक लगातार आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति में लगे है, ऐसे में ट्रक चालकों को कोरोना योद्धा मानते हुए उनको भी बीमा सुरक्षा कवच मिलना चाहिए।
4- मध्यप्रदेश की समस्त परिवहन चौकियों पर हो रही अवैध वसूली को तुरंत प्रभाव से बंद कराया जाए।
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख