ganesh chaturthi

पबजी गेम की लत ने ली स्टूडेंट की जान, नेट पैक रिचार्ज नहीं होने पर लगाई फांसी

Updated: रविवार, 24 मई 2020 (11:11 IST)
भोपाल। लॉकडाउन के बीच पबजी गेम की लत ने एक स्टूडेंट की जान ले ली। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में रहने वाले आईटीआई की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी का ये पूरा मामला पबजी गेम खेलने की लत से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। 
 
बागसेवनिया इलाके में रहने वाले वीरेश कुशवाह के बेटे नीरज जो आईटीआई का स्टूडेंट था को पबजी गेम खेलने की लत लगी हुई थी। इस बीच इंटरनेट पैक खत्म होने से वह कई दिनों से पबजी गेम नहीं खेल पा रहा था। इसके लिए उसने मां से 3 महीने के इंटरनेट पैक रिचार्ज करवाने की जिद की लेकिन जब मां ने उसे लॉकडाउन के दौरान पैसों के संकट का हवाला देते हुए केवल एक महीने का पैक रिचार्ज करवाने की बात कही तो वह झगड़ने लगा। 
 
इस बीच घर में अकेले होने पर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक नीरज के पिता के मुताबिक बेटे को पबजी गेम खेलने की बुरी लत लगी हुई थी। रातों दिन वह मोबाइल पर पबजी गेम खेलता रहता था मना करने पर वह लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाता था। इसके साथ ही उसने परिवार वालों से दूरी बना ली थी और अपने भाईयों से भी बात नहीं करता था।  
 
 
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख