सम्बंधित जानकारी
- मशहूर TV एक्टर कुशल पंजाबी ने खुदकुशी की, फिटनेस का दूसरा नाम थे कुशल
- कर्नाटक में Corona मामलों में जबरदस्त उछाल, 196 नए मामले आए सामने
- अगस्त से पहले फिर शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं
- चीन ने किया Covid 19 टीके का पहला मानव परीक्षण, प्रतिरोधक प्रतिक्रिया उत्पन्न की
- Corona Live Updates : BSF में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 21 नए मामले
श्रमिक संघ के वरिष्ठ नेता दादा सामंत ने की खुदकुशी
मुंबई। वरिष्ठ श्रमिक नेता दादा सामंत ने यहां उपनगरीय इलाके बोरिवली में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वे 92 साल के थे। वे संभवत: कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 की स्थिति और निजी स्वास्थ्य को लेकर व्यथित थे।
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र जनरल कामगार यूनियन के नेता को शुक्रवार सुबह अपनी बड़ी बेटी के घर फांसी से लटका पाया गया। वे प्रमुख श्रमिक नेता दत्ता सामंत के भाई थे जिनकी 1997 में गैंगस्टर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
आत्महत्या की वजह के बारे में पूछे जाने पर दहिसर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मौके से दादा सामंत का एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे कोविड-19 की स्थिति और निजी स्वास्थ्य मुद्दों से आजिज आ गए थे।
अधिकारी ने बताया कि दादा सामंत कोरोना वायरस संक्रमित नहीं थे। उन्होंने किसी गड़बड़ी या साजिश से भी इनकार किया।(भाषा)
