1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. donald trump state of union speech shahbaz sharif
Last Modified: वॉशिंगटन , बुधवार, 25 फ़रवरी 2026 (10:21 IST)

ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का दावा, मैंने पाकिस्तान पीएम शाहबाज को मरने से बचाया

trump on shahbaz sharif
Donald Trump Shahbaz Sharif : राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस में अपने स्टेट ऑफ यूनियन भाषण में एक बार फिर भारत पाकिस्तान युद्ध खत्म करवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध नहीं रुकता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ मारे जाते। ALSO READ: स्टेट ऑफ द यूनियन 2026 में ट्रंप का दावा: अमेरिका का गोल्डन एज, बॉर्डर पर 56% कम हुआ फेंटानिल फ्लो
 
उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान परमाणु युद्ध में जाने वाले थे लेकिन उन्होंने ये जंग रूकवा दी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि परमाणु युद्ध में 35 मिलियन (साढ़े 3 करोड़) लोग मारे जाने वाले थे। अगर मैं शामिल नहीं होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मर जाते।
 
गौरतलब है कि भारत ने हमेशा से डोनाल्ड ट्रंप के दावों को नकारा जबकि पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को भारत-पाकिस्तान युद्ध रूकवाने के लिए क्रेडिट दिया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने तो नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी ट्रंप के नाम की सिफारिश की थी।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सौ बार से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके हैं। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी से उन्होंने दोनों देशों में युद्ध रुकवाया है। 
 

गोल्डन एज में अमेरिका

Donald Trump ने 2026 के State of the Union संबोधन में कहा कि अमेरिका अब ‘गोल्डन एज’ में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 9 महीनों में अवैध प्रवास शून्य रहा, बॉर्डर पर फेंटानिल का फ्लो 56% कम हुआ और हत्या दर में 125 सालों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई। ट्रंप ने ‘Drill, Baby, Drill’ नीति के तहत तेल-गैस उत्पादन बढ़ाने की बात दोहराई। साथ ही 2026 विंटर ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले हॉकी हीरो Connor Hellebuyck को Presidential Medal of Freedom देने की घोषणा की।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल के लिए रवाना, 25-26 फरवरी को राजकीय दौरे पर