Hanuman Chalisa

बड़ा सड़क हादसा : तोरणमाल में खाई में गिरी यात्रियों से भरी जीप, 8 लोगों की मौत, 15 घायल

सोमवार, 19 जुलाई 2021 (10:02 IST)
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे पर्यटन स्थल तोरणमाल में रविवार को यात्रियों से भरी एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग बड़वानी जिले के ग्राम चैरवी और सेमलेट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि जीप के परखच्चे उड़ गए। 
 
रविवार दोपहर आदिवासी बहुल इलाके में हादसा हुआ है। यहां 20 से 25 यात्रियों से भरी जीप जा रही थी। जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारी और स्‍थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में घायल लोगों को निकट तोरणमाल और महासवाद के ग्रामीण अस्‍पताल भेजा जा रहा है। एसपी और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 5 घायलों को नंदूरबार जिला अस्पताल भेजा गया है। देर रात तक पहाड़ी में लोगों की सर्चिंग जारी रही।
 
मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बड़वानी जिले के ग्राम सेमलेट के पास तोरणमाल घाट में हुई दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की घटना पर शोक व्यक्ति किया है। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि “बड़वानी जिले के विकासखण्ड पाटी में ग्राम सेमलेट के समीप तोरणमाल घाट में हुई दुर्घटना में कई नागरिकों के असमय काल कवलित होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

चौहान ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिवारों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। (फाइल फोटो)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्‍थापित होंगे 'शोधपीठ', योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

PM आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव भी हिरासत में

अगला लेख