ramcharitmanas
✕

मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: गुरुवार, 15 अगस्त 2019 (21:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के 18 जिलों में शुक्रवार सुबह तक अतिभारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। भोपाल मौसम विभाग के कार्यालय में पदस्थ ड्यूटी अधिकारी आरआर त्रिपाठी ने बताया कि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार 8.30 बजे तक मध्यप्रदेश के 18 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और कहीं-कहीं पर अतिभारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
 
उन्होंने कहा कि जिन 18 जिलों में अतिभारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है, उनमें आगर-मालवा, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, देवास, उज्जैन, नीमच, राजगढ़, सीहोर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, मुरैना, धार, आलीराजपुर, झाबुआ एवं बड़वानी शामिल हैं।
 
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी संभागीय जिलों में मानसून सक्रिय तथा पश्चिमी संभागों के जिलों में प्रबल रहा। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई।
 
पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के पाटन में सबसे अधिक 24 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि खुरई में 23 सेंटीमीटर, जबलपुर में 20 सेंटीमीटर, लटेरी एवं गंजबासौदा में 16-16 सेंटीमीटर, सारंगपुर, शुजालपुर, सिरोंज, करवाई एवं सीहोर में 14-14 सेंटीमीटर, ब्यावरा, भानपुर, आगर एवं रहेली में 13-13 सेंटीमीटर तथा टोंकखुर्द, गुना, सोनकच्छ एवं गोटेगांव में 12-12 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
 
प्रदेश के अधिकांश हिस्से पिछले 3 दिनों से पहले से ही भारी बारिश की चपेट में हैं जिसके कारण कई निचले रहवासी इलाके पहले से ही जलमग्न हो गए हैं। प्रदेश के कई बांध, तालाब एवं जलाशय लबालब हो गए हैं और इनसे गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
 
इसी बीच मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता कमलेश रैकवार ने बताया कि मध्यप्रदेश के सबसे बड़े बांध इंदिरा सागर में गुरुवार को जलस्तर 260.40 मीटर तक पहुंच गया है, जो फुल लेवल से 1.73 मीटर कम है। इस बांध का फुल लेवल 262.13 मीटर है। खंडवा जिले में बने इस बांध की कुल क्षमता 8,364 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी भरने की है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख