ganesh chaturthi
✕

बाढ़ प्रभावित विदिशा में वायुसेना के हेलीकॉप्टर तैनात, भोपाल में बिजली बहाली पर काम जारी

Updated: मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (15:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को बारिश प्रभावित जिले का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई, जिससे राज्य की राजधानी और अन्य स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई। भारतीय वायुसेना बाढ़ प्रभावित विदिशा जिले में राहत कार्यों के लिए 2 हेलीकॉप्टर तैनात करेगी।
 
अधिकारियों ने कहा कि भोपाल में मंगलवार को बारिश बंद होने पर शहर के कुछ हिस्सों में 24 घंटे से अधिक समय के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जहां पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण पेड़ गिर गए थे और यातायात जाम हो गया था।
 
भोपाल में लंबे समय तक बिजली कटौती के बाद, राज्य के मध्य क्षेत्र की बिजली वितरण कंपनी ने राजधानी में आपूर्ति बहाल करने के लिए पड़ोसी जिलों से अपने कर्मचारियों को बुलाया। कुछ निवासियों ने शिकायत की कि उन्हें 30 घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा ने बताया कि वायुसेना विदिशा में राहत कार्यों के लिए दो हेलीकॉप्टर तैनात करने जा रही है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, भोपाल में 171.7 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि भोपाल जिले के बेरासिया शहर में 209 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
चौहान ने सोमवार की रात भारी बारिश के बीच भोपाल के सिविल लाइंस क्षेत्र में आधी रात के करीब बिजली आपूर्ति बहाली के कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यहां राजा भोज हवाई अड्डे पर मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बारिश की स्थिति की भी समीक्षा की। शाह सोमवार को भोपाल में थे और उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
 
आधी रात के बाद चौहान ने राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और नर्मदापुरम, विदिशा और गुना सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने मिलकर विदिशा में 190, राजगढ़ में 103, अशोक नगर में 94, रायसेन में 7, जबलपुर में 5, मंडला और गुना में तीन-तीन और सीधी में दो लोगों को बचाया।
 
मध्य प्रदेश के मध्य भाग में भोपाल और सागर के पास बना दबाव क्षेत्र राजस्थान की ओर बढ़ गया है और कमजोर हो गया है। आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राजस्थान की सीमा से लगे नीमच, मंदसौर और रतलाम में कम तीव्रता के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों तक राज्य के शेष हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।
 
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में गुना जिले के जीरापुर में सबसे अधिक 294 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद रतलाम जिले में आलोट में 283 मिलीमीटर, आगर मालवा में नलखेड़ा में 253 मिलीमीटर और सीहोर में 240 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां आईएमडी कार्यालय के अनुसार, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, गुना, देवास, बैतूल और छिंदवाड़ा में अब तक अत्यधिक बारिश हुई है।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख