sundarkand
✕

मध्य प्रदेश में आफत की बारिश, भोपाल में लबालब भरा बड़ा तालाब, खुलेंगे भदभदा डेम के गेट

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (14:55 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश अब आफत की बारिश बन गई है। भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है जिससे नदी नाले उफान पर आ गए हैं और लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
भोपाल में रात भर हुई बारिश के चलते बड़ा तालाब पूरी तरह भर कर अपने पुल टैंक लेवल तक करीब पहुंच गया है। संभावना जताई जा रही है कि आज दिन में बड़े तालाब के फुल टैंक लेवल तक पहुंचने पर भदभदा डैम के गेट खोले जाएंगे।
 
डैम के गेट खोले जाने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। डैम से लगे निचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है और फायर बिग्रेड और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं भारी बारिश के चलके भोपाल की निचली बस्तियां और कई रिहायशी कॉलोनी में जलभराव हो गया है जिससे लोग परेशान है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक बारिश शाजापुर जिले में दर्ज की गई है जहां 167 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। वहीं रायसेन में 153.6 मिमी, भोपाल में 98.2 मिमी, उज्जैन में 89.0 मिमी इंदौर में 78.2 मिमी बारिश हुई है।

प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। नर्मदा हो या फिर शिप्रा लगभग सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उज्जैन में लगातार 24 घंटे से हो बारिश के बाद शिप्रा नदी उफान पर है। तराना में पिछले 24 घंटे में 8 इंच बारिश दर्ज की गई है।
 
शिप्रा का लगातार जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे बने मंदिर जलमग्न हो गए हैं। गंभीर डैम भी ओवरफ्लो हो गया। वहीं, कई इलाकों में एक से दो फीट तक पानी भर गया। इंदौर में रातभर हुई बारिश से यशवंत सागर तालाब लाबालब भर गया।
 
प्रदेश में इस समय से कई सिस्टम एक्टिव होने के चलते बारिश हो रही है। अगर बात करें इस मानसूनी सीजन की तो अब भोपाल में सीजन की सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर सहित कई जिलों में अतिभारी बारिश से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख