मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh : Much awaited expansion of Shivraj Cabinet Soon
Written By Author विकास सिंह
Last Modified: बुधवार, 24 जून 2020 (13:03 IST)

दिल्ली से हरी झंडी के बाद जल्द शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, इन चेहरों को मिलेगा मौका ?

मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द : शिवराज सिंह चौहान

Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता में 100 दिन पूरे करने जा रही शिवराज सरकार का जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला हैं और मंत्रिमंडल विस्तार के सभी पहुलओं को लेकर उनकी संगठन मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से चर्चा हो चुकी हैं और अब दिल्ली में चर्चा कर बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों को लिस्ट लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम या कल दिल्ली जा सकते है। 
 
दो दर्जन के करीब मंत्री होंगे शामिल – उपचुनाव से पहले होने जा रहे शिवराज मंत्रिमंडल के  विस्तार में करीब दो दर्जन नए मंत्री बनाए जा सकते है जिसमें 8 -10 की संख्या में सिंधिया गुट के चेहरे शामिल हो सकते है। इसके साथ मंत्रिमंडल विस्तार में पुराने के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया जाएगा।  
सिंधिया खेमे के संभावित चेहरे – इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, हरदीप सिंह डंग, एंदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और कमलेश जाटव 
 
पुराने में इनको फिर मिलेगा मौका ! – गोपाल भार्गव, राजेंद्र शुक्ल, भूपेंद्र सिंह, संजय पाठक, विश्वास सांरग, जगदीश देवड़ा, यशोधरा राजे सिंधिया, हरिशंकर खटीक 
 
नए चेहरे में इनको मौका ! – अरविंद भदौरिया,  मोहन यादव, रमेश मेंदोला, गिरीश गौतम, केदार शुक्ला, चेतन कश्यप, यशपाल सिंह सिसौदिया, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
 
ये भी पढ़ें
सिंगापुर में Coronavirus को मात दे चुके भारतीय नागरिक की मौत