Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर, लव जिहाद पर मप्र में होगी 5 साल की सजा

Updated: गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (19:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार अगले सत्र में लव जिहाद के खिलाफ एक विधेयक लाने जा रही है। इसमें दोषी पाए जाने पर 5 साल तक की सजा का प्रावधान होगा। 
 
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि अगले सत्र में सरकार में लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाने जा रही है। इसमें दोषी पाए जाने पर 5 साल की सजा का प्रावधान होगा साथ धाराएं गैर जमानती होंगी। 
 
उन्होंने बताया कि सहयोग करने वाला भी मुख्य आरोपी की तरह ही आरोपी होगा। होगा। शादी के लिए स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने के लिए एक महीने पहले कलेक्टर के यहां आवेदन करना अनिवार्य रहेगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाने का एलान किया था, वहीं हरियाणा की खट्टर सरकार भी लव जेहाद को कानून बनाने की बात कही है।
 
पिछले दिनों दिल्ली से सटे वल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर एक मासूम लड़की की गोली मारकर हत्या के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जरूरत पड़ने पर लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के संकेत दिए थे। 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

Parliament Session 2026 : संसद की कार्यवाही फिर शुरू होगी, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, जानें क्यों अहम है फैसला

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख