dharma sangrah
✕

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की वर्चुअल रैली आज, एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

Updated: गुरुवार, 25 जून 2020 (09:18 IST)
भोपाल। नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार के एक साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए आज मध्यप्रदेश भाजपा एक बड़ी वर्चुअल रैली करने जा रही है। कोरोना काल में हो रही इस   वर्चुअल रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। भाजपा का दावा हैं कि वर्चुअल रैली से एक करोड़ लोगों को जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली से पार्टी कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन के साथ आम लोग भी जु़ड़ेंगे।
 
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मुताबिक मंडल स्तर पर विभिन्न वाट्सअप ग्रुपों के द्वारा  समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस रैली से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली से जुड़ने के लिए एक लिंक दी जाएगी, जिसके माध्यम से पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तथा आम लोग रैली से जुड़ सकेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली से कम से कम एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
 
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की यह वर्चुअल रैली उस अभियान का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। प्रदेश संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली को लेकर मंडल और बूथ स्तर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
 
पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में इस रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने रैली की तैयारियों का जायजा लिया एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा की।   
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख