Hanuman Chalisa

MP में सीनियर IAS के तबादले, सुखवीर सिंह प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

बुधवार, 21 अगस्त 2024 (00:20 IST)
Madhya Pradesh IAS Transfer News : मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा ( IAS) के 9 अधिकारियों के तबादला और नयी पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए, जिसके तहत अब तक राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे अनुपम राजन को उच्च शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव पदस्थ किया गया है। उनके पास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
 
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पद का दायित्व सौंपा गया है। वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर को वित्त विभाग में इसी पद पर भेजा गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त रवींद्र सिंह को इस पद से हटाकर राज्य शासन में सचिव बना दिया गया है।
 
कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्रीमन शुक्ल को शहडोल संभाग में आयुक्त बनाया गया है। मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल के प्रबंध संचालक सिबि चक्रवर्ती एम को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के उप सचिव रिषी गर्ग को राज्य योजना आयोग में सदस्य सचिव पद पर भेजा गया है।
 
रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस कृष्ण चैतन्य को मेट्रो रेल कार्पोरेशन भोपाल के प्रबंध संचालक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। अब तक राज्य सरकार में उप सचिव रहे अवि प्रसाद को रोजगार गारंटी परिषद भोपाल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। इनपुट एजेंसियां

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

अगला लेख