मंगलवार, 20 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Chief Minister Dr. Mohan Yadav celebrated Raksha Bandhan festival with his beloved sisters
Written By
Last Modified: सोमवार, 19 अगस्त 2024 (17:40 IST)

लाड़ली बहनों के घर पहुंचे CM मोहन यादव, मनाया रक्षाबंधन, बंधवाई राखी

लाड़ली बहनों के घर पहुंचे CM मोहन यादव, मनाया रक्षाबंधन, बंधवाई राखी - Chief Minister Dr. Mohan Yadav celebrated Raksha Bandhan festival with his beloved sisters
मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रक्षाबंधन के अवसर पर अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाड़ली बहन आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने घर की चौखट पर पाकर लाड़ली बहना श्रीमती आशा बौरासी और श्रीमती अनीता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाड़ली बहनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया।इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए लाड़ली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। जिस पर बहनों ने सहर्ष खाते में राशि आने की बात बताते हुए उन्हें 1250 रुपए की राशि के अलावा शगुन की 250 रुपए की राशि देने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री यादव लीलाबाई के निवास पर भी पहुंचे, रक्षासूत्र बंधवाया और उपहार भेंट किया।

उन्होंने लीलाबाई के निवास पर 8 माह के नन्हे यश को गोदी में उठाकर दुलार भी किया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने नागदा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नागदा आगमन पर बादीपुरा -आजादपुर क्षेत्र की बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और राखी बांधी। बहनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के निवास पर जाकर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों और बेटियों के साथ सेल्फी भी ली।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षाबंधन उत्सव को काफी वर्षों से सामूहिक रूप से बहनों के साथ मनाते आ रहे हैं। इस परंपरा को उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जीवित रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सावन माह बहनों के नाम समर्पित किया है।
उन्होंने प्रदेशभर में वृहद स्तर पर लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाए जाने के साथ लाड़ली बहनों के खाते में प्रतिमाह डाले जानी वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त शगुन के रूप में 250 रुपए की राशि भी अंतरित की है।
ये भी पढ़ें
क्‍या भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने दिया यह जवाब