suvichar

मध्यप्रदेश में किसान पोलिटिक्स, शिवराज करेंगे आंदोलन, कमलनाथ ने किया मदद का ऐलान

Updated: गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 (13:28 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले किसान पोलिटिक्स तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को रिझाने के लिए जहां कमलनाथ सरकार कर्जमाफी कार्ड के लिए किसान वोट बैंक को अपने तरफ करने की कोशिश में जुटी है तो दूसरी ओर बीजेपी भी किसानों को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

सूबे में पहले किसानों की कर्जमाफी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्याओं को लेकर जहां मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की, वहीं शिवराज ने कमलनाथ सरकार पर ओला प्रभावित किसानों की मदद न करने का आरोप लगाते हुए 26 फरवरी को सीहोर में आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना कि उनके बार-बार आग्रह करने के बाद सरकार ने अब तक किसानों की मदद नहीं की। इसलिए उनको किसानों की मांग के लिए प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर किसानों को भरोसा दिलाया है कि ओला प्रभावित किसानों की खराब फसल का सर्वे कराकर उनको मुआवजा दिया जाएगा।
ALSO READ: बीजेपी को रसगुल्ला न समझें कमलनाथ, ट्रेलर वाले बयान पर शिवराज का करारा पलटवार
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि किसान भाई चिंता न करें, सरकार आपके साथ है, सर्वे करवाकर मुआवज़ा दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश और ओला गिरने से कई जिलों में किसानों की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के सामने एक बार फिर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख