sundarkand
✕

दीवाली पर कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, DA बढ़ाने के साथ प्रमोशन पर भी फैसला संभव

Updated: शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (17:55 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दीवाली से पहले डबल गिफ्ट मिल सकता है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोत्तरी करने के साथ-साथ लंबे समय से अटके प्रमोशन के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इस बात की जानकारी खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है। गृहमंत्री ने कहा कि शिवराज सरकार कर्मचारियों की हितैषी सरकार है और वह जल्द ही कर्मचारियों को खुशखबरी देगी। 
 
प्रदेश के कर्मचारी पिछले लंबे समय से केंद्र के सामान महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे है। गौरतलब है कि प्रदेश में कर्मचारियों को वर्तमान में 12 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है जबकि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 28 फीसदी की दर से डीए दे रही है। पिछले दिनों कर्मचारियों ने प्रमोशन और महंगाई भत्ता को लेकर चार चरणों में आंदोलन करने का एलान किया था। 
 
प्रमोशन का मुद्दा सुलझाने की कवायद-सरकारी कर्मचारियों को उनके सेवाकाल में पात्रतानुसार प्रमोशन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार जल्द ही कोई बड़ा एलान कर सकती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से बनाई गई समिति के अध्यक्ष गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी थोड़ी प्रतीक्षा करें दीवाली से पहले उन्हें बड़ी खुशखबरी मिल जाएगी। 
 
समिति की अब तक हुई बैठकों में अजाक्स और सपाक्स के प्रतिनिधियों के साथ नई नियम बनाने पर विचार विर्मश किया गया है। तीन दौर की बातचीत के बाद अब मंत्री-समूह जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लेगा।
 
नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक दो बैठकों में अजाक्स और सपाक्स के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की गई है। जिसमें दोनों ही पक्षों ने मंत्री समूह के सामने अपने विचार और सुझाव रखे हैं। अब जल्द ही मंत्रीसमूह की बैठक कर कर्मचारियों को प्रमोशन दिए जाने के संबंध में कोई अंतिम निर्णय लेने की कोशिश होगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख