dharma sangrah
✕

जबलपुर में 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लॉकडाउन, SP अमित सिंह की अपील, घरों में रहें लोग

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (11:11 IST)
जबलपुर में कोरोना के 4 पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने उस इलाके को लॉकडाउन कर दिया है जहां पर संक्रमति परिवार मिला है। वेबदुनिया से बातचीत जबलपुर एसपी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस ने लार्डगंज इलाके में पांच किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह लॉकडाउन कर लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है।
 
शहर में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद खुद एसपी अमित सिंह देर रात सड़कों पर उतरे और लोगों से अपील की कि वह अपने घरों से नहीं निकले और पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। एसपी अमित सिंह ने वेबदुनिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार से डर नहीं न ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान दें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र उपाय इसको लेकर जागरुक होना और संक्रमित लोगों से दूरी बनाना है।
 
वेबदुनिया से बातचीत में एसपी अमित सिंह कहते हैं कि जबलपुर के लिए आने वाले दिन काफी नाजुक हो सकते है क्योंकि संक्रमित लोगों ने काफी लोगों से मुलाकात की है ऐसे में लोगों को और सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने पूरे जबलपुर के लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों में ही रही विशेषकर घर के बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखे।
 
 शहर में एक साथ चार पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासन प्रभावित इलाकों के सेनिटाइड करने के काम में जुट गया है।
 
चारों पॉजिटिव आइसोलेशन वार्ड में - जबलपुर में विदेश यात्रा से लौटे चार लोगों में कोरोना कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।  जो चार शख्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए है उनमें से तीन एक ही परिवार के सदस्य है जो दुबई से भारत लौटे थे। वहीं एक अन्य शख्स जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह जर्मनी, फांस और स्विट्जरलैंड यात्रा कर दिल्ली से होते हुए जबलपुर पहुंचा था। इन सभी को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। 
 
पीड़ितों में तीन राइट टाउन इलाके के सराफा कारोबारी परिवार से है। सरार्फा कारोबारी परिवार के तीन सदस्यों को पॉजिटिव होने के बाद शहर का सराफा कारोबारियों ने प्रशासन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख