Daily Horoscope
✕

CAA का इफेक्ट! MP के स्कूलों में होगा संविधान की प्रस्तावना का पाठ

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (11:03 IST)
महाराष्ट्र में स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य करने के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में हर शनिवार को संविधान की प्रस्तावना के पाठ कराने का आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी स्कूलों को आदेश जारी करते हुए बताया है कि राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय स्कूलों में संविधान की उद्देशिका का वाचन प्रति सप्ताह शनिवार को कराया जाए।
 
इस आदेश के मुताबिक हर शनिवार को प्रार्थना के बाद प्रधान अध्यापक और शिक्षक प्रार्थना में उपस्थित बच्चों से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराएंगे। इसी तरह हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में भी संबंधित प्राचार्य बालसभा के दौरान स्टूडेंट्स द्वारा संविधान की उद्देशिका का पाठ कराएंगे।
 
कमलनाथ सरकार ने स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराने का निर्णय ऐसे समय लिया है, जब कांग्रेस CAA को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर संविधान की मूल भावना को नष्ट करने का आरोप लगा रही है, वहीं विपक्ष CAA में मुस्लिमों को नागरिकता नहीं दिए जाने को संविधान की प्रस्तावना का उल्लघंन बताते हुए संविधान के खतरे में होने की बात जोर-शोर से उठा रहा है।
 
मध्यप्रदेश सरकार के इस फैसले को जिसने कि पहले ही CAA कानून को लागू करने से मना कर दिया है, अब स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना के पाठ को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश से पहले महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना के पाठ को अनिवार्य करने का फैसला किया था।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख