शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh :BJP Top leader will register a case against rajgarh collector and deputy collector
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : बुधवार, 22 जनवरी 2020 (09:24 IST)

राजगढ़ में ‘थप्पड़कांड’ के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन,कलेक्टर के खिलाफ दर्ज कराएंगे FIR

राजगढ़ में ‘थप्पड़कांड’ के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन,कलेक्टर के खिलाफ दर्ज कराएंगे FIR - Madhya Pradesh :BJP Top leader will register a case against rajgarh collector and deputy collector
राजगढ़ में महिला कलेक्टर और एसडीएम की भाजपा कार्यकर्ताओं की सार्वजनिक तौर पर पिटाई करने के मामले में आज प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता ब्यावरा कूच कर रहे हैं। अपने कार्यकर्ताओं की पिटाई कांड के विरोध में भाजपा आज अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। कलेक्टर और एसडीएम के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए भाजपा के बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव राजगढ़ पहुंच रहे हैं। 
 
तय कार्यक्रम के मुताबिक सभी भाजपा नेता दोपहर 12 बजे ब्यावरा के नगर पालिका काम्पलेक्स में CAA के समर्थन और घटना के विरोध में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद सभी नेता एक साथ कलेक्टर और एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जाएंगे।
 
भाजपा का आरोप है कि ब्यावरा में सीएए के समर्थन में निकाली जा रही रैली में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजगढ़ की कलेक्टर और एसडीएम ने बर्बर व्यवहार किया जिसके चलते कई कार्यकर्ता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। कलेक्टर और एसडीएम की कार्रवाई के विरोध में आज भाजपा अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी।  
अफसरों के बचाव में सरकार – एक ओर जहां भाजपा कलेक्टर और एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज कराने जा रही है वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार खुलकर अफसरों के बचाव में उतर आई है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने अफसरों को बचाव करते हुए कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर को बधाई भी दे डाली। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान महिला अधिकारियों के साथ गलत व्यवहार किया गया। उन्होंने इसे संघ की संस्कृति बताते हुए कहा कि कलेक्टर और एसडीएम जानते है कि गुंडे बदमाशों और दबंगों से कैसे ट्रीट किया जाता है। 
 
ये भी पढ़ें
अमेरिका पहुंचा चीन का कोरोना वायरस, सामने आए 440 मामले