dharma sangrah
✕

कांग्रेस विधायक के वंदेमातरम नहीं गाने पर मध्यप्रदेश में सियासी बवाल

Updated: गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 (20:18 IST)
भोपाल। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के सार्वजनिक कार्यक्रम में वंदेमातरम नहीं गाने पर मध्यप्रदेश की सियासत गर्मा गई है।
 
बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का विधायक ही वंदेमातरम का अपमान कर सकता है। अग्रवाल ने कहा कि दिग्विजय के मंच से कांग्रेस विधायक का वंदेमातरम नहीं गाना कई सवाल खड़े करता है। कांग्रेस विधायक राष्ट्रगीत न गाकर समाज को क्या संदेश देना चाह रहे हैं। इसको स्पष्ट करें।
 
वहीं बीजेपी के सवाल पर विधायक आरिफ मसूद कहते हैं कि उनसे पहले कई और लोगों ने भी वंदेमातरम नहीं गाया है फिर क्यों बीजेपी ने सवाल नहीं उठाया। आपको बता दें कि सीहोर में एक कार्यक्रम में भोपाल से कांग्रेस विधायक ने वंदेमातरम को नहीं गाया। इसके पीछे कांग्रेस विधायक शरीयत का हवाला देते हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि शरीयत उनको वंदेमातरम गाने की इजाजत नहीं देता है। 
 
कांग्रेस ने वंदेमातरम गाने को देशभक्ति से जोड़ने को भी गलत बताया था। उन्होंने कहा कि अगर वंदेमातरम बोलना देशभक्ति मापने का पैमाना है तो इसको वो नहीं मानते हैं। कांग्रेस विधायक जब मंच से ये कह रहे थे तो मंच पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह भी मौजूद थे।
 
वहीं, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस पर तंज करते हुए मुख्‍यमंत्री कमलनाथ से सवाल करते हुए ट्वीट किया कि महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में 'वंदे मातरम्' ने प्रभावी भूमिका निभाई थी, लेकिन अब खुद को गांधी जी की पार्टी बताने वाली कांग्रेस के विधायक ही वन्देमातरम बोलने से मना कर रहे हैं। कमलनाथ जी क्या यही वक़्त है बदलाव का...
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख