Hanuman Chalisa

'बंगाल बवाल' के बाद मध्यप्रदेश में भी CBI की एंट्री पर लग सकता है बैन...

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। पश्चिम बंगाल में सीबीआई (CBI) और ममता सरकार के बीच बड़े टकराव के बाद अब मध्यप्रदेश में भी सीबीआई की एंट्री पर बैन लग सकता है।


शारदा चिटफंड मामले में पुलिस कमिश्नर से पूछताछ के लिए पहुंची CBI की टीम को जिस तरह पश्चिम बंगाल पुलिस ने पहले हिरासत में लिया और सीबीआई के अधिकारियों को थाने ले जाया गया और बाद में सीबीआई पर मोदी सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठीं, उसके बाद अब CBI के विरोध में कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल आ गए हैं।


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद ममता बनर्जी से फोन पर बात करके उन्‍हें अपना समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को फोन कर पूरा भरोसा दिलाया है कि फासीवादी ताकतों से लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है।

पश्चिम बंगाल के ताजा घटनाक्रम के बाद ये अटकलें भी तेज हो गई हैं कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार भी CBI की एंट्री पर बैन लगा सकती है।

मध्यप्रदेश से पहले छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार CBI की एंट्री पर बैन लगा चुकी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पश्चिम बंगाल की घटना के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही इस बारे में कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

इस बारे में गृहमंत्री बाला बच्चन की मुख्यमंत्री कमलनाथ से जल्द चर्चा हो सकती है। कांग्रेस पहले ही CBI के नए प्रमुख बने मध्यप्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अफसर ऋषि कुमार शुक्ला की नियुक्ति पर सवाल उठा चुकी है।

सहकारिता मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह का आरोप है कि कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए ऋषि कुमार शुक्ला को CBI का प्रमुख बनाया है।

मंत्री गोविंद सिंह का आरोप है कि बीजेपी व्यापमं केस में चल रही सीबीआई जांच को प्रभावित करना चाहती है, इसलिए सीबीआई प्रमुख के तौर पर ऋषि कुमार शुक्ला की नियुक्ति हुई है।

ऋषि कुमार शुक्ला सीबीआई के डायरेक्टर बनाए जाने के पांच दिन पहले तक मध्यप्रदेश के डीजीपी थे। बाद में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनको डीजीपी के पद से हटाकर मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बना दिया था।

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

भदरसा अब 'भरत नगर', मुख्यमंत्री योगी के फैसले से भरत जी की तपोभूमि को मिला सम्मान

अगला लेख