Hanuman Chalisa

पुलिस-सीबीआई टकराव, धरने पर बैठीं ममता को मिला विपक्ष का साथ, सड़क पर करेंगी कैबिनेट की बैठक....

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (09:24 IST)
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शारदा चिटफंड और रोज वैली घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का नाम भी सामने आया है। इसके बाद सीबीआई और कोलकाता पुलिस आमने-सामने हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी मोदी सरकार के खिलाफ 'संविधान बचाओ' धरने पर बैठ गई हैं। यह धरना कोलकाता के मेट्रो चैनल के पास चल रहा है। ममता के साथ कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी मौजूद हैं। खबरें यह भी आ रही हैं कि सीबीआई आज इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। सोमवार सुबह ममता सड़क पर ही कैबिनेट मीटिंग लेंगी। फिर राज्य का बजट पेश किया जाएगा।


बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे मामले में केंद्र सरकार की साजिश का आरोप लगाया है। रविवार रात 8 बजे के करीब ममता बनर्जी धरने पर बैठ गई हैं। इस बीच कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार अपने घर से बाहर निकले हैं और ममता बनर्जी के साथ धरने पर बैठ गए हैं। दूसरी ओर सीबीआई दफ्तर पर सीआरपीएफ को लगा दिया गया है।

बंगाल की मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीबीआई पर ऐसी कार्रवाई करने का दबाव बनाते हैं। अमित शाह बंगाल में तख्तापलट की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी चोर पार्टी है और अब उनकी एक्सपायरी डेट करीब है।

सारा विपक्ष ममता के साथ : कांग्रेस, सपा, राकांपा, राजद, द्रमुक समेत सभी प्रमुख विपक्षी दलों का ममता को साथ मिल गया है। केंद्र सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी के समर्थन में कई दल आ गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को 'दीदी' से मिलने कोलकाता जा सकते हैं, वहीं अखिलेश यादव ने भी बंगाल की मुख्यमंत्री का समर्थन किया है।
फोटो सौजन्‍य : एएनआई

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

UP Scholarship 2026: योगी सरकार ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

पेपर लीक और घोटालों के बीच बड़ा खुलासा: जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक... केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेश में क्यों पढ़ रहे? भड़के लोग!

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

अगला लेख