sundarkand
✕

कमलनाथ कैबिनेट में सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर लटकी तलवार, इस्तीफा दे सकते हैं कई मंत्री

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (11:50 IST)
भोपाल। 15 सालों बाद सूबे की सत्ता में वापस लौटी कांग्रेस में अंदरुनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। विधानसभा चुनाव से पहले जो गुटबाजी कांग्रेस की पहचान होती थी वह अब लोकसभा चुनाव के बाद फिर से दिखाई देने लगी है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान कमलनाथ और सिंधिया समर्थक मंत्रियों के आपस में उलझने के बाद अब कुछ मंत्रियों पर इस्तीफे की तलवार लटक रही है।

सूबे के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरशोर से है कि कमलनाथ कैबिनेट में शामिल सिंधिया समर्थक 2 मंत्रियों की जल्दी ही छुट्टी हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री कमलनाथ मंत्रियों भी इस रवैए से बेहद नाराज बताए जा रहे हैं और जल्द ही वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की खबरें भी जोरशोर से जारी हैं और यह भी चर्चा में है कि सरकार में नए मंत्रियों को शामिल करने के लिए कुछ पुराने मंत्रियों से इस्तीफा भी लिया जा सकता है।

सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं सिंधिया समर्थक मंत्री : कांग्रेस में गुटबाजी की नई तस्वीर निकलकर सामने आने के बाद अब चर्चा इस बात की भी जोरशोर से है कि अगर सिंधिया गुट के किसी भी मंत्री से इस्तीफा लिया जाता है या उसे हटाया जाता है तो कैबिनेट में शामिल सिंधिया गुट के सभी मंत्री एकसाथ इस्तीफा दे देंगे। सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत, प्रद्मुम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, उमंग सिंघार, इमरती देवी, लाखन सिंह और महेंद्र सिंह सिसौदिया ऐसे विधायक हैं जो पार्टी के बडे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद करीबी हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सिंधिया गुट के सभी मंत्रियों की मंत्री महेंद सिंह सिसौदिया के यहां आयोजित हुए डिनर डिप्लोमेसी में इस बात पर एक राय भी बन चुकी है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख